मोहाली। बलौंगी में प्रतिबंधित चीनी डोर अपनी दुकान में बेचने पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान सरोज बाला के रूप में हुई है, जिसने बलौंगी में श्री गुरुद्वारा साहिब के पास दुकान खोली हुई है। पुलिस के अनुसार बलौंगी थाना पुलिस ने बलौंगी की सब्जी मंडी के पास नाका लगा रखा था। तभी सूचना मिली कि बलौंगी के मेन गेट के पास एक महिला दुकान के बाहर चीनी डोर बेच रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर महिला को डोर बेचते हुए काबू कर लिया। इसके बाद उसके परिवार ने मौके पर उसकी जमानत करवा ली।