खरड़। सदर पुलिस ने गांव मजातड़ी निवासी मनप्रीत कौर की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शिकायत में मनप्रीत कौर ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने मायके में ही रहती है। 27 जनवरी को वह अपने पिता निर्मल सिंह के घर में मौजूद थी, तो शाम को करीब साढ़े 4 बजे उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी परिवार के सदस्य उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत कौर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों में बहादुर सिंह, उसके भाई बबला पत्नी घोगा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।