फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिता-पुत्र से मारपीट करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पिता-पुत्र से मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नरमेल सिंह, मनिदर सिंह और दविंदर सिंह उर्फ भीम के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखवंत सिंह निवासी गांव उपरली सनौली ने बताया कि उसके परिवार का उसके चाचा के परिवार के साथ बकरियों के बाड़े को लेकर विवाद चल रहा है। 28 अगस्त को वह सुबह काम से घर लौटा तो उसे पता चला कि उसके चाचा ने उसके पिता के साथ मारपीट की है। जब वह गांव में पिता को ढूंढने निकला तो उसे एक मोटरसाइकिल पर चाचा आता हुआ दिखाई दिया। मोटरसाइकिल गांव का ही दविंदर सिंह उर्फ भीम चला रहा था। उसके चाचा के उसके पिता को बीच में बैठा रखा था। जब उसने उन्हें रोककर मारपीट के बारे में पूछा तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गए। उसने अपने पिता स्वर्ण सिंह को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। सुखवंत सिंह का कहना है कि उसके चाचे परिवार की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। अगर वह समय रहते अपने पिता को उनसे नहीं छुड़वाता तो वे उसके पिता के साथ कुछ गलत कर सकते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें