फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुबई भेजने के नाम पर दो युवकों से 1.80 लाख ठगे

Fri, 17 Mar 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पर केस दर्ज, दोनों को जाली वीजा और टिकट थमाई, पासपोर्ट भी दबाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में दो युवकों से दुबई भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंधी फेज-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह बाजवा निवासी मोहाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी गांव कंसाला, जिला रोहतक ने एसएसपी कार्यालय में 22 अगस्त, 2022 को दी शिकायत में बताया था कि उक्त आरोपी की इमिग्रेशन कंपनी कनाडा स्टूडेंट सर्विस ने उसे और जतिन शर्मा निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा को दुबई भेजने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें दो महीने का जाली वीजा और टिकट थमा दी। हमारा दोनों का पासपोर्ट भी उसी के पास है। जब इसका पता चला कि हमारे साथ ठगी हुई है तो हमने आरोपी के साथ संपर्क किया। लेकिन उनका दफ्तर और फोन दोनों बंद मिले। इसके बाद दी गई शिकायत पर डीएसपी सिटी-1 ने मामले में जांच की। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें