फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती से किया दुष्कर्म, श्रीनगर के युवक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान इब देवा निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 (किसी महिला से झूठा वादा करके या छल से उसके साथ संबंध बनाना और शादी करने का इरादा नहीं रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कुछ समय पहले ही इब देवा के संपर्क में आई थी। उनकी पहले दोस्ती हुई। बाद में आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। उसने पीड़िता को अपने परिवार से मिलाने का भी झूठा भरोसा दिया। आरोपी ने एक दिन युवती को जीरकपुर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कई बार युवती को मजबूर करके उसके साथ संबंध बनाए। युवती ने जब आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो वह अपनी बात से मुकर गया। उसने युवती से संपर्क तोड़ लिया और शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने जब भी उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो युवक ने उसे धमकाना शुरु कर दिया। तंग युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें