फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचायत विभाग ने झंजेड़ी में 191 एकड़ शामलात भूमि पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शामलात (पंचायत) भूमि को कब्जों से मुक्त करवाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पंचायत विभाग ने गांव झंजेड़ी में 191 एकड़ शामलात भूमि पर कब्जा कर लिया है। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद औपचारिक रूप से इसे ग्राम पंचायत झंजेड़ी को सौंप दिया है। जमीन का बाजार मूल्य लगभग दो हजार करोड़ रुपये आंका गया है। उपायुक्त कोमल मित्तल ने बताया कि कब्जे की कार्यवाही मंगलवार सुबह दो ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिव्या पी एसडीएम खरड़ और अमित गुप्ता एसडीएम डेराबस्सी की उपस्थिति में की गई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसपी (मुख्यालय) रमनदीप सिंह और एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) बलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 4 फरवरी 2025 के निर्देशों की अनुपालना में विभाग के पंचायती भूमि कलेक्टर अमरिंदर सिंह चौहान ने 25 अप्रैल 2025 को कब्जा वारंट जारी किया था। इस भूमि पर लगभग 105 पक्षों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। भूमि खाली होने के बाद आधिकारिक कब्जा ग्राम पंचायत के प्रशासक अमित कुमार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें