फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संबंध बनाकर नहीं की शादी, गर्भवती होने पर युवक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने अमृतसर निवासी हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है। उस पर शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाने और गर्भवती होने पर शादी व बच्चे को अपनाने से इन्कार करने का आरोप है।
विज्ञापन




पीड़िता ने जून 2026 में जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। करीब 25 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात हरमनप्रीत सिंह से हुई थी। उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और आरोपी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर हरमनप्रीत ने शादी और बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया। महिला सेल की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें