फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन पर जबरन कब्जे के आरोप में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले गांव ईसापुर में एक व्यक्ति की साथ लगती जमीन पर चार लोगों की ओर से जबरदस्ती कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों की पहचान गांव ईसापुर निवासी जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जसबीर सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नाथी राम ने बताया कि अंबाला शहर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि डेराबस्सी के गांव ईसापुर में उसकी खेतीबाड़ी की जमीन है। इसके साथ ही उक्त आरोपियों की जमीन है। आरोपियों ने उसको बिना बताए उसकी जमीन में दीवार बनाकर अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने डेराबस्सी कोर्ट में केस दायर कर उक्त जमीन पर निर्माण न करने को लेकर स्टे ले लिया। इसके बाद उक्त आरोपियों ने निर्माण बंद कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उसकी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण शुरू कर दिया गया। इसके बाद उसने उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डेराबस्सी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अवैध निर्माण करने के आरोप में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें