फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चीनी डोर से युवक गंभीर घायल, पलकें और भौंहें कटी, पीजीआई में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में खरीदी-बेची जा रही जानलेवा चीनी डोर को लेकर दुकानदारों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई न करना एक युवक पर भारी पड़ गया। जब वसंत पंचमी के दिन एमबीए का छात्र बच्चों द्वारा उड़ाई जा रही पतंगों में इस्तेमाल होने वाली खतरनाक चीनी डोर की चपेट में आ गया। घायल युवक को खरड़ सिविल अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक गगनजोत सिंह (24) निवासी आनंद नगर, खरड़, जो रियात एंड बाहरा यूनिवर्सिटी, सहौड़ा में एमबीए फाइनल का छात्र है। दोपहर बाद जब वह अपनी एक्टिवा से तहसील परिसर पार कर फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा तो फ्लाईओवर पर पतंग के साथ बंधी चीनी डोर की चपेट में आ गया। डोर उसके चेहरे पर लिपट गई, जिससे उसकी पलकें और भौंहें बुरी तरह कट गए।
विज्ञापन

मौके पर घायल गगनजोत की 20 मिनट तक किसी ने सुध नहीं ली, लेकिन एक कार चालक उसे अपनी कार में सिविल अस्पताल खरड़ ले गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर डॉ. राहुल भल्ला ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवक पार्षद मान सिंह सैनी का भतीजा और रिंकू सैनी का छोटा भाई है। घायल युवक के परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि खरड़ शहर में बिक रही इस जानलेवा चीनी डोर के विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें