फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिमला की युवती से दुष्कर्म के आरोप में दिल्ली निवासी युवक खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शिमला की रहने वाली एक युवती के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दिल्ली का बताया जा रहा है, जिसने युवती को जीरकपुर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने शिमला में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसकी जानकारी जीरकपुर पुलिस को भी दी गई है। फिलहाल जीरकपुर पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शिमला की रहने वाली है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी कबीर के रूप में हुई है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी जान पहचान दिल्ली निवासी से हुई थी, जिसके बाद वह दोनों फोन पर बातचीत करने लगे और उनकी दोस्ती गहरी हो गई। जिसके बाद उन्होंने शादी की योजना बनाई। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए जीरकपुर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह युवक से मिलने के लिए शिमला से जीरकपुर आई थी। आरोपी उसे जीरकपुर में एक किराए के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद जब युवती ने आरोपी से शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटौल करने लगा। जिसके बाद युवती ने शिमला पुलिस को शिकायत दी तो शिमला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामला जीरकपुर से जुड़ा होने के कारण जीरकपुर थाने में भेजा। जांच अधिकारी ने बताया की मामले की जानकारी मिल गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें