फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स से दुष्कर्म के प्रयास का मामला : आरोपी अदालत में पेश, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। नर्स से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी ऑटो चालक व उसके साथी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों मलकीत सिंह और मनमोहन सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहाली के एक निजी अस्पताल की नर्स मंगलवार रात लगभग आठ बजे फेज-6 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से ऑटो में कुराली के लिए निकली थी। ऑटो चालक के अलावा पिछली सीट पर एक अन्य साथी पहले से ही बैठा हुआ था। ऑटो चलाने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुराली रोड पर उसने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें