जीरकपुर। जीरकपुर पीरमुछल्ला में शुक्रवार की रात एक निर्माणाधीन व्यापारिक तीन मंजिला इमारत की लेंटर गिर गई थी। इसमें तीन मजदूर भी चोटिल हुए थे। इस मामले में ढकोली थाना पुलिस ने शोरूम का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसआई अर्शदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि पीरमुछल्ला एरिया में होटल वी-5 के सामने एक शोरूम में निर्माण कार्य करते हुए तीसरी मंजिल की छत गिर गई है। छानबीन करने पर पता चला कि यह प्रॉपर्टी पंचकूला निवासी मक्खन लाल बंसल की है, जिसे ढकोली के गुरजीवन विहार निवासी राहुल को ठेका दिया गया था, जो मजदूर है। घटना के समय शोरूम की तीसरी मंजिल बन रही थी। निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा था और इस कारण ही इमारत गिरी है।राहुल कुमार के खिलाफ धारा 268, 288 और 337 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।