फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की रीडर से दुर्व्यवहार करने और सरकारी रिकॉर्ड फाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर तहसीलदार कार्यालय में शराब पीकर हंगामा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जीरकपुर नायब तहसीलदार की रीडर गुरमीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सुखविंदरपाल सिंगला ने नायब तहसीलदार दफ्तर में हंगामा किया और शराब के नशे में उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

वहीं सरकारी दस्तावेज फाड़कर ड्यूटी में भी बाधा डाली। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति अक्सर शराब पीने के बाद दफ्तर में आता था और अभद्र भाषा का प्रयोग करता था और उनके काम में बाधा डालता रहा है। इससे पहले व्यक्ति ने आरटीआई के तहत कुछ जानकारी मांगी थी जो उसे दी गई थी, लेकिन इस बार उसने सीमाओं को लांघते हुए उनकी निजी जिंदगी पर भी सवाल उठाए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने जीरकपुर पुलिस को दी है।
मामलेे संबधी जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर सुखविंदर पाल सिंगला के खिलाफ धारा 466ए, 353, 186, 294 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है और अभी वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें