फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने मुंडी खरड़ के एक दुकानदार के खिलाफ रात्रि कर्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंधी हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि रात के समय पुलिस पार्टी मुंडी खरड़ में गश्त कर रही थी। इसी दौरान देखा गया कि एक दुकान मालिक कोमलजीत सिंह की दुकान रात करीब 10 बजे भी खुली हुई थी, जबकि सरकार की हिदायतों के अनुसार रात 10 बजे दुकान नहीं खोली जा सकती। इस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार से मंजूरी संबंधी कागजात मांगे तो दुकानदार कोई कागजात भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 336 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें