फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लिव-इन में बनाए संबंध, शादी से इन्कार करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला के महिला थाना सेक्टर-5 में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
मामला पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर पूरी रिपोर्ट और दस्तावेज मोहाली पुलिस को भेजा गया है। शिकायत के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी मोहित नामक युवक से बातचीत हुई थी।
बाद में अप्रैल 2025 के बाद दोनों गोविंद विहार, मकान नंबर-322 (बलटाना, पंजाब) में लिव-इन में रहने लगे थे। इसी दौरान दोनों में संबंध बने। आरोप है कि मोहित ने उससे शादी करने का वादा किया, लेकिन अब मुकर गया और गाली-गलौच व धमकियां देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर महिला थाना पंचकूला ने जीरो एफआईआर 19 नवंबर को दर्ज किया गया। डीसीपी पंचकूला की ओर से जारी पत्र के माध्यम से एफआईआर, शिकायत और सभी अहम दस्तावेज मूल रूप में एसएसपी (मोहाली) भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें