फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव रामपुराकलां के एक बुजुर्ग से मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीतम सिंह (60) पुत्र संत सिंह निवासी गांव रामपुराकलां ने बताया कि बीते दिन वह अपने खेतों में काम कर रहा था। शाम को करीब 7 बजे अवतार सिंह और उसका एक और दोस्त रास्ता होने के बावजूद उसके खेतों में से गुजर रहे थे। जब उनको रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में घायल हुए प्रीतम सिंह को चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी एसआई हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि प्रीतम सिंह के बयानों के आधार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें