लांडरां/बनूड़। पुलिस ने पूर्व पार्षद और उसके बेटे की दुकान में घुसकर मारपीट करने के आरोप में दो चचेरे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद अनिल कुमार राजू थम्मन ने बताया कि शनिवार को वह बेटे प्रियांशु थम्मन के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। उनके चाचा अशोक कुमार की उनके साथ ही दुकान है और उनके मौसेरे भाई अमित कुमार और सुमित कुमार दुकान की निशानदेही को लेकर उनकी दुकान के अंदर आए थे। उनके हाथों में धारदार हथियार थे और दोनों हथियारबंद भाइयों ने अनिल कुमार और उनके बेटे प्रियांशु थम्मन पर हमला कर दिया। इससे वह दोनों घायल हो गए और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्हें बनूड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया।
शिकायतकर्ता पूर्व पार्षद राजू थम्मन ने कहा कि उसका मौसेरा भाई पिछले 6 साल से उसे परेशान कर रहा है। पहले वह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और अब आम आदमी पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्हें धमकाता रहता है, लेकिन वह टालते रहे। शनिवार को उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की और मुझे और बेटे को घायल कर दिया।
थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद राजू थम्मन की शिकायत पर उनके चचेरे भाई अमित कुमार और सुमित कुमार के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लांडरां / बनूड़ ।घायल हुआ पूर्व काउंसिल राजू थम्मन और पुत्र अस्पताल में इलाज अधीन