फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट में धोखाधड़ी करने आरोप में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गुरुकुल स्कूल में हिस्सेदार रमेश गोयल की शिकायत पर दो हिस्सेदार भाइयों के खिलाफ स्कूल फीस में हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पंचकूला निवासी रमेश गोयल ने बताया कि उन्होंने 12 सितंबर को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गुरुकुल नामक स्कूल चलाया जा रहा है जिसमें कृष्ण गोयल और उसका भाई रमेश गोयल दोनाें निवासी पंचकूला ने स्कूल के खाते में से सिग्नेचर अथॉरिटी को सूचित किए बिना करीब 8 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसकी जांच के बाद एसएसपी मोहाली के आदेशों पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में कृष्ण गोयल ने बताया कि उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठे केस दर्ज करवाया गया है। थाना जीरकपुर के एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि रमेश गोयल की शिकायत पर कृष्ण गोयल व उसके भाई रमेश गोयल केस दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें