जीरकपुर। शहर में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीआईपी रोड पर पेंटा होम्स के सामने अमनदीप सिंह ने फास्टफूड की रेहड़ी खोली हुई थी। इसके अलावा शिवा एनक्लेव निवासी विशु कुमार और लोहगढ़ निवासी सूरज नेगी ने भी रात नौ बजे के बाद दुकान खोल रखी थी। नियमों का उल्लंघन करने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।