फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट पर लाखों का लोन लेकर धोखे से बेचने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक फ्लैट पर लाखों रुपये का लोन लेकर और फिर उसे धोखे से बेचने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी रमेश लाल ने बताया कि आरोपियोें की पहचान नितिन बंसल निवासी मकान नंबर -907 सेक्टर-12 पंचकूला, रविंदर पाल सिंगला और गौतम सिंगला निवासी कोठी नंबर-812 ग्राउंड फ्लोर सेक्टर-12 पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापा मारा जा रहा है। यह केस एसएसपी मोहाली के आदेश पर दर्ज किया गया है। इस मामले में 39 वर्षीय सुमित बंसल, निवासी फ्लैट नंबर-894 सेक्टर-19 पार्क-2 हुड्डा, कैथल, हरियाणा ने 13 अक्टूबर 2020 को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इसमें सुमित ने बताया था कि वर्ष 2016 में उसने एक फ्लैट नंबर-306 ऐरो होम्स, गाजीपुर रोड जीरकपुर में उक्त आरोपियों से 35 लाख में खरीदा था। आरोपियों ने रकम लेने के बाद इस फ्लैट की रजिस्ट्री और इंतकाल उसके नाम करवा दिया। 29 सितंबर, 2020 को जब वह फ्लैट में शिफ्ट होने आए तो उन्होंने घर के बाहर टाटा फाइनांस एससी नंबर-20 सेकेंड फ्लोर, सेक्टर-26, चंडीगढ़ का नोटिस लगा देखा और यह फ्लैट सील किया हुआ था। जबकि उन्होंने इस पर कभी लोन ही नहीं लिया। सुमित ने जब कंपनी में लोन के बारे में पता किया तो उन्हें पता चला कि उक्त फ्लैट पर 33 लाख 96 हजार 721 रुपये का लोन बकाया है। यह लोन रविंदर पाल सिंगला और गौतम सिंगला के नाम पर है। आरोपियों ने इस फ्लैट पर लाखों रुपये का लोन उक्त कंपनी से पास करवा लिया था।
सुमित का आरोप है कि उक्त फाइनांस कंपनी ने बिना जांच पड़ताल के उसके फ्लैट पर आरोपियों को लाखों का लोन दे दिया। इस मामले की जांच डीएसपी (एनडीपीएस) द्वारा की गई थी। बाद में मामले में राय जानने के लिए केस डीडीए लीगल को भेजा गया था। जांच में उक्त आरोपी दोषी पाए जाने के बाद एसएसपी मोहाली ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें