फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पत्नी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि जोगिंदर सिंह निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ ने बताया कि उनके बेटे बलवीर सिंह (40) का विवाह लगभग 12 साल पहले मनजीत कौर के साथ हुआ था। इनकी एक लड़की और ढाई साल का एक लड़का है जो कि निज्जर रोड पर स्थित केएसबी काॅलोनी के मकान नंबर-86 में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हर बात पर बलवीर सिंह से झगड़ा करती थी। बलवीर सिंह के ससुराल वालों की उसके परिवार में दखलअंदाजी ज्यादा थी। कुछ दिनों से उनकी आपस में किसी बात को लेकर तकरारबाजी हुई थी, जिस कारण बलवीर सिंह की पत्नी अपने मायके चली गई थी। इस मामले में थाना सिटी खरड़ के अजीतेश कौशल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसके ससुराल पक्ष के लोग घर को ताला लगाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें