फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर पर हमला करने वाले लोगों पर दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में बुधवार रात एयरपोर्ट रोड पर आई-20 कार में बैठकर शराब पीने से रोकने पर पीसीआर पार्टी पर हमला करने और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर बलौंगी थाने में केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह बल्लोमाजरा और बिल्ला निवासी जंडपुर पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस मुलाजिमों पर हमला करने, खुले में शराब पीने और कोविड लाइन को तोड़ने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। बलौंगी थाने के एसएचओ अमरदीप सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें