फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दहेज के लिए परेशान कर पीटने में पति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए परेशान कर पीटने में पति पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। डेराबस्सी की रहने वाली एक महिला ने पति पर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अमरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता राजविंदर कौर निवासी डेराबस्सी ने 30 जनवरी, 2021 को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया था कि अक्तूबर, 2020 में उसकी शादी हुई थी। यह उन दोनों का दूसरा विवाह था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल परिवार उसको दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। दहेज लाने के लिए मना करने पर मारपीट भी करने लगे। इससे परेशान होकर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच कर महिला थाना ने रिपोर्ट डीएसपी (हेडक्वार्टर) को भेजी। बाद में डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें