फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार में होटल के दो पार्टनर समेत चार पर केस दर्ज, मैनेजर और कारिंदा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में होटल के मैनेजर और एक कारिंदे को गिरफ्तार कर होटल के दो पार्टनर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएचओ जीरकपुर ओंकार सिंह पुलिस पार्टी सहित स्पेशल नाकेबंदी के दौरान छत लाइट प्वाइंट पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पटियाला रोड स्थित टोल प्लाजा के नजदीक एक मैरिज पैलेस में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया कि जीरकपुर के पटियाला चौक के नजदीक एक होटल में ग्राहक के साथ सौदा तय करने के बाद मैरिज पैलेस में लड़कियों की फोटो दिखाकर धंधा कर रहे हैं और इसमें होटल मालिक सामने नहीं आते वह मैनेजर रखकर यह धंधा चलाते हैं और साथ ही बचने के लिए पुलिस की कार्रवाई पर पैनी नजर रखी जाती है। जैसे ही उनको पुलिस के आने की सूचना मिलती है तो वह देह व्यापार में लिप्त महिलाओं और ग्राहकों को मैरिज पैलेस के पीछे के रास्ते से बाहर निकाल देते हैं। इसके अलावा वह अमीर ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं और उनसे मोटी रकम वसूली जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कारिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से पकड़ी गई महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
इस मामले में थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया की सूचना के आधार पर छापा मारकर पटियाला रोड पर स्थित मैरिज पैलेस से मैनेजर सहित एक कारिंदे को गिरफ्तार किया है और उनके साथ दो होटल मालिक पार्टनर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों होटल मालिक पार्टनर फिलहाल फरार हैं और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें