फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोप में चार पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर (नयागांव)। मुल्लांपुर के गांव रानीमाजरा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुल्लांपुर थाने की पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। इन आरोपियों में जसपाल सिंह उर्फ जस्सी, कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदू, सहेज और अवतार सिंह शामिल है। आरोपियों पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

पुुलिस को दी शिकायत में परमिंदर सिंह ने बताया कि बलवीर सिंह के साथ में वह गांव रानीमाजरा में प्रॉपर्टी का काम करते हैं। शनिवार को दोपहर के समय वह और दिलबाग सिंह गांव रानीमाजरा में बलवीर सिंह के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां पर आए और उन्हें गालियां देने लगे। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो आरोपी जसपाल और कुलविंदर ने उन पर गोली चला दी। इस दौरान दिलबाग सिंह नीचे बैठ गया, जिससे उसका बचाव हो गया। जबकि एक गोली उसके माथे के पास से निकल गई, जिससे गहरा जख्म हो गया। जबकि एक गोली बलवीर सिंह की छाती में लगी। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। दिलबाग सिंह ने उन्हें घायल अवस्था में पीजीआई पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान बलवीर सिंह की मौत हो गई।
मुल्लांपुर थाने के प्रभारी ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें