फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 14 लाख की ठगी में दंपती समेत बेटे पर मामला दर्ज, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विवेक गर्ग, वंदना गर्ग और विदु गर्ग निवासी न्यू कॉलोनी रामबाग अंबाला के तौर पर बताई है। आरोपियों में विवेक गर्ग को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने उसको एक दिन के रिमांड पर हंडेसरा पुलिस को सौंप दिया है। जांच अफसर एएसआई जीवन कुमार ने बताया कि यह मामला सुभाष चंद्र वासी गांव राजापुर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। सुभाष चंद्र जमीदार है जबकि विवेक गर्ग आढ़ती है। आढ़ती से सुभाष को 2016 में 14 लाख रुपए लेने थे। आढ़ती का जिस बैंक में अकाउंट था, वह बैंक बंद होकर दूसरे बैंक में मर्ज हो चुका था। आढ़ती ने बंद हुए बैंक के चेक सुभाष को सौंप दिए। इसकी तफ्तीश की गई और बाद में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें