जीरकपुर। पटियाला रोड पर लक्की ढाबे के पीछे स्थित विंटेज सैलून के बाहर लगे एयर कंडीशन के दो आउटडोर चोरी होने शिकायत पुलिस ने दर्ज की है। दुकान मालिक ने बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे बाइक पर दो लड़के आए। उन्होंने पहले सैलून के आसपास तीन चक्कर काटे। पूरी रेकी करने के बाद चोरों ने प्लास की मदद से एयर कंडीशन के दो आउटडोर उतारे। तीसरे के तीन नट खोलने के बाद चौथा नट नहीं खुला तो उसको वहीं छोड़ गए। चोरी करने से पहले चाेरों ने सैलून के बाहर बैठकर आराम से बीड़ी पी। इसके बाद दोनों आउटडोर उतार कर ले गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सैलून संचालक अशरफ अली ने बताया कि सुबह सैलून खोलने के बाद एससी चलाने लगे तो एससी नहीं चला। इसके बाद चोरी की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी देखने के लिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।