मोहाली। फेज-10 की मार्केट में सोमवार को हंगामा कर पुलिस पर रिवाल्वर तानकर भागने वाले दोनों अज्ञात युवकों ने पहले पुलिस मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। जिसमें पुलिस मुुलाजिम बाल-बाल बच गए थे। वहीं, थाना फेज-11 की पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों पर अब आर्म्स एक्ट समेत की कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। हालांकि आरापियों की गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। उससे मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही पकड़ में होंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन साइंस एंड रिसर्च के पास नाका लगाया हुआ था। तभी मारूति बलैनो कार में सवार होकर दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने रुकने के बजाय कार बड़ी तेजी से भगाई और पुलिस मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी, मुश्किल से पुलिस मुलाजिमों ने बचाव किया था। इसी बीच वहां पर सिविल ड्रेस में तैनात दो पुलिस मुलाजिमों ने देखा कि उक्त लोग नाका तोडूकर भाग रहे हैं तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें कुछ दूरी पर जाकर दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को कार से नीचे उतारा और जब पुलिस की टीम उन्हें थाना फेज-11 ले जाने की तैयारी में थी तो दोनों युवकों ने बड़ी चालाकी से पुलिस मुलाजिमों पर रिवाल्वर तान दी थ और चेतावनी दी कि अगर उनका पीछा किया तो उन्हें गोली मार देंगे। इस दौरान वह वहां पर खड़े डिलीवरी ब्वाय के पास पहुंचे, उसे रिवाल्वर दिखाकर उसकी बाइक छीनकर कर चंडीगढ़ की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया तो वह सेक्टर-45 में बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।
वहीं, पुलिस ने उनकी कार बरामद कर ली है। आरोपियों की कार एसबीएस नगर के बग्गा कस्बे में वाल्मीकि मोहल्ला के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को कार से एक बैग भी बरामद हुआ था।