फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में छुपाकर ले जा रहे थे शराब.. 260 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस थाने के एसएचओ नरपिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब की 260 पेटियां पकड़ी हैं। इससे पहले भी कुछ दिन पहले ढकोली पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक में छिपाकर रखी शराब की 318 पेटियां पकड़ी थीं। इस संबंधी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए डीएसपी गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि एसएचओ थाना ढकोली नरपिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से पंचकूला के रास्ते अवैध शराब की पेटियां ट्रक नंबर एचपी 09सी 1073 में छिपाकर दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर एचएचओ ने टीम के साथ ढकोली के एमएस एनक्लेव के गेट के बाहर नाका लगाकर उक्त ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें स्पेशल केबिन बनाकर शराब की पेटियां छुपाई हुई थी। जबकि ऊपर से देखने पर इनका पता ही नहीं चल रहा था। लेकिन इसकी पहले ही सूचना होने के कारण ट्रक की अच्छी तरह छानबीन की गई तो अंदर बने स्पेशल केबिन से 555 गोल्ड मार्का विस्की की 260 पेटियां बरामद की गई। इन पर सेल इन उत्तराखंड लिखा हुआ था। इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि चंडीगढ़ में बनाई गई शराब का उत्तराखंड से कनेक्शन क्या है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान जाफर अली और उसके हेल्पर मुस्तफा निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ढकोली पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इसमें आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि सेल फॉर उत्तराखंड लिखा होने के बावजूद यह शराब की पेटियां चंडीगढ़ से कैसे बनकर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें