फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों से भरा वाहन पलटा, कार सवार युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में फलों से भरा वाहन पलटा, कार चालक युवतियां घायल
विज्ञापन

मोहाली। सेक्टर 67 और 68 की लाइट प्वाइंट पर सोमवार को सुबह करीब 6 बजे हादसा हो गया। इसमें एक स्विफट कार ने सब्जी मंडी से फल लेकर आ रहे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-80 से एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवतियां आ रही थी। जब कार उक्त सेक्टर में स्थित लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो सेक्टर 67 की ओर से आ रहा छोटा हाथी वाहन, जिसमें फलों की पेटियां और क्रेट थे की टक्कर स्विफट कार से हो गई। टक्कर लगने के बाद छोटा हाथी वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें पड़े फल सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने वाहन को सीधा किया और स्विफट कार में सवार युवतियों को कुछ चोट आई थी, तो उन्हेें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। ट्रैफिक लाइटें बंद होने के कारण हुए इस सड़क हादसे में जानी नुकसान होने से बच गया। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सेक्टर-67 निवासी एनएस कलसी ने बताया कि सेक्टर 67 की लाइटों पर एक साइड से स्लिप रोड काफी समय से बंद है। क्योंकि स्लिप रोड पर एक नामी कंपनी के मॉल का निर्माण हो रहा है और रास्ता बंद किया गया है। जिसे खोलने के लिए वह कई बार कह चुकें है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें