तीनों युवक मोहाली के गांव भागोमाजरा से तोगां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पटियाला की राव उफान पर थी। कुछ लोगों ने उन्हें बरसात के दौरान वहां से नहीं निकलने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और कहा कि वे निकल जाएंगे।
मोहाली के गांव मलोया से तोगां गांव को जाने वाले रास्ते में पटियाला की राव नदी में से निकलने की कोशिश के दौरान एक स्विफ्ट कार बह गई। इसमें तीन युवक सवार थे। बचाव दल ने दो युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। एक युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीनों मोहाली के गांव भागोमाजरा से तोगां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पटियाला की राव उफान पर थी। कुछ लोगों ने उन्हें बरसात के दौरान वहां से नहीं निकलने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और कहा कि वे निकल जाएंगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद जैसे ही युवक नदी से निकलने लगे तो पानी के तेज बहाव में उनकी कार फंस गई। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन पानी का बहाव कार समेत उन्हें बहा ले गया। पुलिस को झामपुर के पास कार मिली है। अभी तीनों युवक कहीं नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पानी में बह गए हैं। अभी कोई भी अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
सूत्रों से पता चला है कि गांव झामपुर में पानी के तेज बहाव में पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है इसलिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के आने के बाद राहत कार्य में तेजी ला दी जाएगी।