फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार टैक्सी की टक्कर से चार बार पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सफीपुर पुल के नजदीक एक टैक्सी चालक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार चार बार पलटी खाते हुए डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार चालक समेत चारों लोगों को मामूली खरोंचें ही आईं। सोहाना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ईशू निवासी गांव फग्गू, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पीड़ित ने वहां पुलिस को बुलाकर टैक्सी चालक को उनके हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया। बाद में उसे थाने से जमानत मिल गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विकास कुमार निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह 31 अक्तूबर को अपने दोस्त राजपाल, रामप्रकाश और अनिल कुमार के साथ कार में दयालपुरा की ओर जा रहा था। जब वह सेक्टर-82 सफीपुर पुल एयरपोर्ट रोड के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से उक्त आरोपी अपनी टैक्सी में आ रहा था, उसने शराब भी पी हुई थी। उसने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी और इससे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और चार बार पलटी खाकर डिवाइडर पर जा पलटी। इस हादसे में उनकी कार की चालक की ओर की खिड़की टूट गई। वह और उसके तीनों दोस्त इसी टूटी खिड़की से कार से बाहर निकले, उन्हें मामूली खरोंचें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें