फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः डिवाइडर को तोड़कर दूसरी तरफ बाइक सवार से भिड़ी कार, 200 मीटर घसीटा, मौत हुई

Sat, 14 Mar 2020 03:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार को डिवाइडर से टकराकर उछली क्रूज कार ने सड़क पर दूसरी ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक की जान ले ली। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। कार चालक नशे में बताया जा रहा है। बलौंगी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक बलजीत सिंह पुत्र किरपाल सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब था। वह जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत था।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1 बजे खरड़ निवासी गगनदीप सिंह पुत्र दीदार सिंह एयरपोर्ट रोड पर काले रंग की क्रूज कार को खरड़ से मोहाली की ओर तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। अचानक ही गगनदीप कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई हवा में उछली और दूसरी ओर सड़क पर मोहाली साइड से आ रहे बाइक सवार बलजीत सिंह से जा टकराई।

कार करीब 200 मीटर तक बलजीत को बाइक समेत घसीटते हुए ले गई। इसके बाद कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराकर रुक गई। बाइक का अगला टायर कार में फंसने के कारण बलजीत बुरी तरह घायल हो गया। उसे लोगों ने ऑटो में डालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कार में फंसे गगनदीप सिंह को भी लोगों ने मुश्किल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का था, जो बोर्ड परीक्षा के पेपर तरनतारन ले जा रहा था। दूसरा ट्रक बुलाकर पेपर उसमें शिफ्ट करके तरनतारन भेजे गए।

ऐसा हादसा जो दिल दहला गया
एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी में क्रूज कार हादसा ऐसा था, जिससे वहां खड़े लोगों का दिल दहल गया। एक युवक ने बताया कि उसकी आंखों के सामने देखते ही देखते क्रूज कार एयरपोर्ट रोड के बीच बने डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग को तोड़ कर हवा में जंप करते हुए बाइक से टकराई और बाइक सवार को घसीटती ले गई।

युवक ने बताया कि इस हादसे से उसको तो क्या अगर कोई ओर भी देखता तो दिल दहल जाता। हादसे के दौरान इतनी जबरदस्त धमाके की आवाज आई थी कि सड़क से गुजरते लोग भी डर गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें