फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। रविवार देर रात जीरकपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन हादसों में तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जबकि दूसरी डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पहला हादसा रामपुरा-छतबीड़ रोड पर हुआ। वहां एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। कार में सवार करमवीर सिंह, रोबिन और तेजप्रकाश सिंह पानी में फंस गए। सूचना मिलने पर एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। टीम ने तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में तेजप्रकाश के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसएसएफ अधिकारी मोहित सरदाना ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे हादसे की सूचना मिली थी। टीम ने पानी में उतरकर युवकों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा और पुलिस कार्रवाई
दूसरी घटना पंचकूला-जीरकपुर रोड पर स्थित के-एरिया चौक पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में एक अन्य कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ, उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें