जीरकपुर। पटियाला रोड पर स्थित लोहगढ मोड़ के लाइट प्वाइंट एक खुले पड़े मैनहोल में फिर से एक कार गिरकर फंस गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यह गड्डा हाईवे पर है और यहां से निकलने वाले वाहन हाईवे के कारण तेज रफ्तार से निकलते हैं। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें के इससे पहले भी इस मैनहोल पर कई बार चारपहिया वाहन फंस चुके हैं। लेकिन प्रशासन न इस तरफ ध्यान न देकर हलका ढक्कन रखकर खाना पूर्ति कर देते हैं और यह ढक्कन बार बार टूट जाता है। सोमवार को एक फोर्ड एंडेवर कार टूटे हुए मैनहोल में गिरकर फंस गई। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दुकानदारों का कहना है कि वह भी कई बार इसकी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों को कर चुके हैं। लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं देता है।
कोट्स:
पहले कई बार इस मैनहोल की रिपेयर की जा चुकी है। लेकिन पता नहीं क्यों यह बार बार टूट जाता है। कल ही टीम भेजकर उसकी रिपेयर करवा दी जाएगी।
-कलवंत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर