फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोतिया रॉयल सिटी में हुए झगड़े के मामले में 14 लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित मोतिया रॉयल सिटी व मोतिया सिटी के निवासियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में अब पुलिस ने महिला वकील के पति की शिकायत पर 14 लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया है। इनकी पहचान नरेश गुप्ता प्रधान मोतिया रॉयल सिटी, पूर्व प्रधान प्रीतपाल, मेंबर प्रिंस सिद्धू, लवीश मदान, निर्मल सिंह, सिक्योरिटी गार्ड दिलावर सिंह, दविंदर सिंह, कुलदीप कौर, सुमन, रमन, प्रीति, ममता, वर्तिका मिश्रा, सपना और 20 अज्ञात के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पुलिस ने 323, 341, 506, 294, 147, 149, 354 ए के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुनाल सेठ निवासी मोतिया सिटी ने अपने बयान में कहा है कि 17 फरवरी को उनकी पत्नी सपना सेठ अपनी कार से मोतिया रॉयल सिटी के मेन गेट से घर आ रही थी और उनके साथ मां, भाभी और नौकरानी भी थी। जब पत्नी सपना अपनी कार से गेट पर पहुंची तो एक गार्ड ने उन्हें रॉन्ग साइड से जाने का इशारा किया जब वह रॉन्ग साइड से निकलने लगी तो एक दूसरे सिक्योरिटी गार्डों में, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने उन्हें रोक लिया और कहा कि आप इस साइड से नहीं जा सकते। जिसके बाद गार्ड्स ने उनकी गाड़ी के पीछे बैरिकेड्स लगा दिए और गाड़ी को जाने नहीं दिया। इसके चलते उनकी पत्नी, माता, भाभी व नौकरानी को गाड़ी वहीं छोड़कर पैदल घर जाना पड़ा।
इसके बाद उनकी पत्नी ने दफ्तर में काम करने वाले दो युवकों को गाड़ी लाने के लिए भेजा तो कुछ लोगों ने मारपीट की और वह किसी तरह जान बचाकर भाग आए। जिसके बाद अगले दिन जब वह अपनी पत्नी व सोसाइटी के कुछ लोगों के साथ गाड़ी लेने गए तो वहां मौजूद गार्ड्स ने उन्हें गाड़ी नहीं उठाने दी और वहां सोसाइटी के कई बंदे बुला लिए। जिसके बाद वहां इकट्ठे हुए लोगों ने उनकी पत्नी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और हाथापाई की। हंगामा बढ़ता देख पत्नी ने पुलिस बुला ली तो लोगों ने पुलिस को देख फिर नारेबाजी की और मोतिया रॉयल सिटी के प्रधान नरेश गुप्ता पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने रोका तो नरेश गुप्ता ने मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स और सोसायटी के लोगों के साथ गाली गलौच कर साथ मारपीट की, यह घटना उनकी पत्नी के मोबाइल में कैद है। जिसके बाद उन्होंने शिकायतकर्ता को ढकोली अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सोसाइटी वालों से गाड़ी छुड़वाई और थाने ले गई। बयान व शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 लोगों को नामजद कर कुल 20 लोगों पर केस दर्ज किया है। बता दें के 18 जनवरी को हुए झगड़े के दौरान दिलावर नामक सिक्योरिटी गार्ड्स ने महिला वकील को धमकाने के लिए अपने ऊपर डीजल डाल लिया था। इस सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य सिक्योरिटी गार्ड्स को भी मामले में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें