फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार चालक की छाती स्टेयरिंग से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव देसूमाजरा के जलवायु टावर निवासी राकेश पाहुल की अपनी ही कार के स्टेयरिंग से छाती टकराकर मौत हो गई। मृतक राकेश पाहुल हरियाणा के गांव टुबेहेड़ी, जिला झज्जर का रहने वाला था। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक राकेश मार्केट से अपनी कार में सवार होकर जलवायु टावर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी कार के आगे कोई चीज आ गई तो उसने एकदम से कार की ब्रेक लगाई तो उसकी छाती कार के स्टेयरिंग के साथ जोर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें