फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: करोड़ों का टैक्स मिलता है जहां से, उसी इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पार्कों में ऊंची-ऊंची घास और संरक्षित पशुओं का डेरा, साथ ही यहां की टूटी सड़कें, यह हाल है इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों का। यहां की हालत बहुत ही खराब है, जबकि यहां के बड़े-बड़े उद्योगपति सरकार के खाते में करोड़ों रुपये का टैक्स जमा करवाते हैं, इसके बावजूद हालात यह है कि जरा सी बारिश में यहां के पार्कों में पानी की निकासी के सही प्रबंध न होने के कारण लबालब पानी भर जाता है। साथ ही यहां पर देखभाल न होने के कारण ऊंची झाड़ियां उगी हुई हैं, जिससे यहां पर लोग सैर करने से कतराते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम मोहाली के कमिश्नर बदलते रहे पर इन पार्कों की स्थिति कभी नहीं बदली। ऐसा नहीं है कि अधिकारी यहां आते नहीं हैं या फिर इस समस्या को अधिकारियों के सामने रखा नहीं गया। कई बार उद्योगपतियों ने इस समस्या को लिखकर नगर निगम मोहाली को सौंपा भी। लेकिन इसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फेज-5 इंडस्ट्रियल एरिया में शहर का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क का हाल यह है कि यहां बेंच टूटे हुए हैं घास और झाड़ियां उगी हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 के मैंगो पार्क का हाल भी बदतर हो चुका है। गांव शाहीमाजरा के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ते पार्क में पालतू पशुओं को रेलिंग के साथ बांधकर रखा जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के पार्क की दीवार टूटी है। यहां की लाइटें भी बंद हैं। इस पार्क के भीतर कूड़ा ही कूड़ा है।

पीने का पानी नहीं, रात को लाइटें नहीं जलती
इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों में पीने के पानी के भी प्रबंध नहीं है जो नल पहले नगर निगम की ओर से लगाए गए थे वह या तो टूट चुके हैं या तो चोरी हो गए हैं। इसके चलते यहां पर पानी के कनेक्शन को पक्के तौर पर बंद कर दिया गया है। ऐसे में पार्क में आने वाले लोगों को पानी तक नसीब नहीं होता। पार्कों में लाइटिंग सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो चुका है। रात के समय पार्कों में घना अंधेरा छाया होता है, जिसके चलते लोग शाम के समय पार्क में आने से कतराते हैं।
विज्ञापन





ट्रैक भी टूटे सैर करने में आ रही परेशानी

पार्कों में लोगों के शहर करने के लिए जो वाकिंग ट्रैक बनाए गए हैं उनकी हालत भी बहुत ज्यादा खाता है और वह बिल्कुल टूट चुके हैं, इसके चलते लोगों का पार्कों में सैर करना तक मुश्किल हो गया है। इंडस्ट्रियल एरिया के ज्यादातर पार्कों में नगर निगम की ओर से सही प्रकार से मेंटेनेंस न किए जाने के चलते यहां पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



कोट्स
हमारे एजेंडे में वह सभी पार्क हैं जिनकी मेंटेनेंस नगर निगम की ओर से की जाती है। मैं अब व्यक्तिगत रूप से फील्ड में विजिट कर रहा हूं। वहां के पार्कों की सभी समस्याओं को भी देख रहा हूं। निश्चित रूप से हम इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों की वास्तविक स्थिति को देखकर उनको जल्द से जल्द ठीक करवाएंगे। -टी बैनिथ, नगर निगम कमिश्नर, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें