फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पत्नी को मायके से अपनी बाइक पर लेने जा रहे व्यक्ति को उल्टी दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में व्यक्ति के सिर और मुंह पर गंभीर चोट आई है, जिसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर छह और ठोड़ी पर पांच टांके लगे हैं।
विज्ञापन

गांव सेखनमाजरा के निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह पत्नी के मायके गांव सनेटा में लेने के लिए जा रहा था। जब वह गांव दैडी के पास पहुंचा तो उसके सामने से एक कार उल्टी दिशा से आ रही थी, जिसके चालक ने बड़ी लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने घायल के फोन से उसके साले को पूरी घटना की सूचना दे दी, जिसने मौके पर पहुंच कर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें