जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित मेट्रो माल के नजदीक हुए सड़क हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई सुनील चौधरी की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान अशोक चौधरी निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के भाई सुनील चौधरी ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई अशोक चौधरी से मिलने के लिए जीरकपुर आया था और मेट्रो मॉल के पास सड़क पार करने लगा तो अंबाला की तरफ से आ रही एक तेज रफ़्तार कार चालक ने उसके भाई अशोक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद राहगीरों जख्मी अशोक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।