फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेतपुर के पास कार पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव जनेतपुर के पास शुक्रवार देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल पुत्र मनीराजन निवासी अंबाला कैंट, हरियाणा के रूप हुई है। मृतक नौजवान पुरानी कारों को बेचने व खरीदने का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राहुल शुक्रवार को अपने चचेरे भाई को जीरकपुर छोड़ने के लिए आया था। रात के करीब एक बजे वह अपने भाई को छोड़कर अपनी कार पर अकेला अंबाला कैंट जा रहा था। इस दौरान जब उसने हाईवे पर गांव जनेतपुर को पार किया तो अचानक उसकी कार के आगे कोई पशु या वाहन आ गया। उसे बचाते हुए उसका संतुलन बिगड़ गया व उसकी ओर से अचानक ब्रेक लगाने पर उसकी कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। राहगीरों ने बहुत मुश्किल से कार को सीधा करके राहुल को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक के परिवार ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कार के आगे क्या आया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कोई जानवर आया हो।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बहन है।
विज्ञापन

मौत से दो मिनट पहले माता को किया फोन
मृतक की परिवार ने बताया कि हादसे से दो मिनट पहले ही राहुल ने अपने घर माता को फोन कर सूचित किया कि वह दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंच गया है व कुछ देर में ही घर पहुंच जाएगा। बेटा तो नहीं उसकी मौत की खबर घर पहुंची।
दो महीने बाद थी शादी
मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार ने राहुल का रिश्ता तय कर दिया था। उसकी दो महीने बाद शादी थी। उसकी मौत के साथ जहां राहुल के परिवार में मातम छा गया। वहीं उसके ससुराल पक्ष के घर में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें