फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन का मिला तोहफा, साल के अंत तक तैयार होगा सैनिक सदन

Fri, 29 Jul 2016 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
कैंटीन का मिला तोहफा, साल के अंत तक तैयार होगा सैनिक सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में बन रहा सैनिक सदन इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। सैनिक सदन के बनने से पूर्व सैनिकों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। यह बात पश्चिमी कमांड चंडीमंदिर के जीओसी इनसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ) लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने सैनिक सदन में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद कही।
विज्ञापन

कैंटीन का शुभारंभ वीर चक्र विजेता स्व. जोगिंदर सिंह की पत्नी गुरमीत कौर ने आर्मी लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह व रक्षा सेवाएं विभाग पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर सेवा मुक्त जेएस आरोड़ा, जनरल आईएस घुम्मन की मौजूदगी में किया। इस मौके पर रक्षा सेवाएं विभाग पंजाब के डायरेक्टर ब्रिगेडियर सेवा मुक्त जेएस अरोड़ा व जिला रक्षा सेवाए भलाई अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल सेवा मुक्त पीएस बाजवा मौजूद रहे।
जनरल केजे सिंह ने बताया कि सैनिक सदन एक अनूठा प्रोजेक्ट है। यह सरकार का पायलट प्रोजेक्ट है। इसे केंद्र व पंजाब सरकार के सहयोग से बनाया जा रहा है। सैनिक सदन में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए पहले ही जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर काम कर रहा है। इसके अलावा एसआईएमटी सिखलाई केंद्र के माध्यम से पूर्व फौजियों के बच्चों को बीएसई आईटी, एमएससी आईटी व पीजीडीसीए की पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंटीन के खुलने से अब लोगों को पंचकूला या चंडीगढ़ नहीं जाना पडेे़गा। उन्होंने बताया कि सैनिक सदन में ईसीएचएस बनाने के लिए रक्षामंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सैनिक सदन में अठारह गेस्ट रूम बनाए जा रहे हैं। जिनमें से नौ का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें