फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के टीकाकरण के लिए चार ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए शिविर, सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रविवार को कोरोना टीकाकरण के लिए सेहत विभाग ने चार ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे इन चारों शिविरों का सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 11 से 14 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। रविवार को लांडरां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सनेटा के स्वास्थ्य केंद्र सहित गांव गीगो माजरा और मोटे माजरा में टीकाकरण शिविर लगाया गया। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने चारों जगहों पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को महामारी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी में कोरोना के थोड़े बहुत लक्षण भी देखने को मिलते हैं तो तुरंत जांच करवाएं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रही है। टीकाकरण अभियान डाक्टरों की निगरानी में प्रशिक्षित सेहत कर्मियों द्वारा चलाया जा रहा है। इस दौरान घडुआं ब्लॉक की एसएमओ डॉ. सुरिंदरपाल कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें