फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली को आज मिलेगा नगर निगम का नया मेयर, नए पार्षद भी ग्रहण करेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के आज होने वाले मेयर चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 10 बजे होने वाली बैठक के दौरान नए पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और इसके कुछ ही मिनटों के अंदर ही शहर को नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्घू के अलावा इस पद के लिए पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन और उनकी पत्नी राज रानी जैन ने भी अपनी दावेदारी पेश की हुई है। राज रानी जैन एकमात्र ऐसी पार्षद हैं जो कि चौथी बार चुनाव में विजेता रही हैं। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से किसके नाम पर मेयर पद का पत्र भेजा जाएगा।
यहीं, नहीं अगर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू मेयर बन भी जाते हैं तो यह भी मजेदार होगा की सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन होंगे या फिर नगर परिषद के प्रधान रहे रजिंदर राणा। यह दोनों उम्मीदवार तीन-तीन बार चुनाव में विजेता रहे हैं। रिश्व जैन जहां सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बेहद करीबी माने जाते हैं, वहीं रजिंदर राणा भी जीती सिद्घू के बचपन के मित्रों में से एक हैं। नगर निगम बनने से पहले नगर परिषद में रजिंदर राणा प्रधान थे और रिश्व जैन वरिष्ठ उपप्रधान रह चुके हैं। डिप्टी मेयर के पद के लिए पूर्व मेयर को हराने वाले अमरीक सिंह सोमल और कुलजीत सिंह बेदी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला है कि मेयर पद के लिए दोनों का पत्ता साफ हो सकता है। अगर सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर में एक भी पद महिला को दे दिया गया तो माहौल एकदम बदल जाएगा। महिलाओं में सबसे ज्यादा मतों से विजेता रहीं बलजीत कौर और सिद्घू परिवार के बेहद करीबी रजिंदर राणा की भाभी दविंदर कौर का नाम भी सुनने में आ रहा है।
मजबूत दावेदारों का पत्ता कटने के आसार
सूत्रों के मुुताबिक कांग्रेस की ओर से अमरजीत सिंह जीती सिद्घू को मेयर बनाया जा रहा है और रजिंदर राणा को सीनियर डिप्टी मेयर और अमरीक सिंह सोमल को डिप्टी मेयर। अगर ऐसा हुआ तो पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन जैसे कई मजबूत दावेदारों का पत्ता कट सकता है। इनमें कुलजीत सिंह बेदी का नाम भी शामिल है। अगर ऐसा हुआ तो रिश्व जैन बगावत भी कर सकते हैं। यहीं नहीं डिप्टी मेयर के लिए अपने आप को प्रमुख दावेदार मान रहे कुलजीत सिंह बेदी जो कि मौजूदा समय में सेहत मंत्री और जीती सिद्घू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, इनका पत्ता भी कट जाएगा।
‘आजाद ग्रुप’ भी मैदान में उतारेगा उम्मीदवार
नगर निगम में कई सीटों पर चुनाव जीतने वाला पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की ओर से बनाया गया ‘आजाद ग्रुप’ भी मेयर पद पर अपना उम्मीदवार उतारेगा। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद भी उम्मीदवार आजाद ग्रुप की ओर से घोषित किया जा सकता है। जबकि निगम चुनाव में 11 सीटें जीतने वाले आजाद ग्रुप की ओर से कौन उम्मीदवार होगा यह मौके पर ही पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें