फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 19 मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान, किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
ज़ीरकपुर। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान पर 19 मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा। इस कूच का उद्देश्य किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत बिजली और बीज बिलों के विरोध, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पुनर्विचार और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान का समापन 19 मार्च को दिल्ली में
किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान 20 जनवरी 2026 से चलाया जा रहा है, जिसके तहत देशभर के गांव-गांव में किसानों से हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। ये हस्ताक्षर 19 मार्च को दिल्ली पहुंचेेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे जाएंगे।

किसानों से दिल्ली कूच में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के ब्लॉक प्रधान जसपाल सिंह भांखरपुर ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में दिल्ली कूच में शामिल हों। उन्होंने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान किसान आंदोलन के शहीद शुभकरण के गांव से शुरू हुआ था और अब अपने अंतिम चरण में है। नेताओं ने किसानों और मजदूरों की मांगों को लागू करने के लिए दिल्ली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें