लालड़ू। लालड़ू गांव में ट्यूबवेल से समर्सिबल मोटर की केबल तार, बैटरी व ग्रिप चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी किसानों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान बॉबी राणा ने बताया कि कोली माजरा के रकबे में उसकी जमीन है जहां पर 700 फुट गहरे ट्यूबवेल से बीती रात चोरों ने 10 एमएम की 30-35 फुट तार, तीन ग्रिप व एक बैटरी चोरी कर ली है। इन सबकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बनती है। गांव जलालपुर से भी पिछले दिनों करीब आधा दर्जन किसानों के खेतों से मोटर की केबल चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।