फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छह युवतियां से भरी कैब को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 लाइट पॉइंट पर सोमवार देर रात करीब पौने तीन एक कैब को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। कैब चालक इस टक्कर से गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। टक्कर में कैब चालक के साथ छह युवतियां भी थीं, जो नाइट शिफ्ट के लिए ऑफिस जा रही थीं। इस टक्कर में किसी को चोट नहीं आई। घायल कैब चालक के कहने पर डॉक्टर ने थाना पुलिस को पूरी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि वह निजी कंपनी के लिए कैब चलाता है। सोमवार देर रात जब वह ऑफिस की महिला कर्मचारियों को लेकर फेज-8 बी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था, तभी फेज-5 लाइट पॉइंट पर दाईं ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी कैब में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैब दो बार घूमकर वापस खड़ी हो गई। इसके बाद सभी युवतियां कैब से बाहर आईं, उन्हें कोई चोट नहीं आई थी, परंतु कैब चालक के मुंह से काफी खून बह रहा था। युवतियाें ने मौके पर पीसीआर बुलाई, जिसके बाद चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें