फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेस्टोरेंट के बाहर से कारोबारी का अपहरण, 18 घंटे में चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड के एक रेस्टोरेंट के बाहर से वीरवार शाम 6.45 बजे जालंधर कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। जीरकपुर पुलिस ने 18 घंटे के भीतर शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कारोबारी नीरज कक्कड़ को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी ट्रैक कर घन्नौर से कारोबारी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच बिटकॉइन को लेकर करीब 75 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। इसी के चलते अपहरण की साजिश रची गई।
गिरफ्तार आरोपियों में कमलवीर गर्ग (नाभा), हरप्रीत सिंह (पटियाला), अमनदीप सिंह (घन्नौर) और जगसीर सिंह (नाभा) शामिल हैं। पुलिस चारों आरोपियों को शनिवार को डेराबस्सी अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुमित सूद के अनुसार 30 अप्रैल की शाम वह अपने दोस्तों के साथ वीआईपी रोड के रॉयल जंक्शन पर नीरज कक्कड़ से मिलने पहुंचा था। शाम करीब पौने सात बजे एक युवती कक्कड़ से बातचीत करने लगी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और खुद को सीआईए स्टाफ पटियाला का कर्मचारी बताते हुए कक्कड़ को जबरन एक सफेद स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। घटना के बाद कक्कड़ का पता न चलने पर सूद ने पुलिस को सूचना दी और कंट्रोल रूम पर कॉल कर अलर्ट किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध वाहन की पहचान कर उसे ट्रैक किया। जांच के दौरान पुलिस घन्नौर पहुंची जहां एक कमरे में कक्कड़ को बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे सुरक्षित छुड़ाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में एक युवती की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है जिससे पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस पूरे नेटवर्क और लेनदेन के पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें