फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ हाईवे पर बस वालों ने दिखाई गुंडागर्दी

विज्ञापन
खरड़ -मोहाली हाईवे पर बस व एक्टिवा चालक के बीच हुए झगड़े के दौरान चली रॉडे व डंडे - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
खरड़। खरड़-मोहाली नेशनल हाईवे पर पर शनिवार झुग्गियां रोड के सामने एक तेज रफ्तार बस ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर एक्टिवा चालक व बस ड्राइवर-कंडक्टर में कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए बस ड्राइवर ने युवक पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया।जब सूचना पाकर युवक की मां मौके पर पहुंची तो बस ड्राइवर व कंडक्टर ने उससे भी धक्का-मुक्की की। युवक की मां का अपमान देखकर उसके दोस्तों ने बस ड्राइवर व कंडक्टर की धुनाई कर दी। ड्राइवर-कंडक्टर घायल हालत में सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 16 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हाईवे पर लड़ाई के चलते पंजाब रोडवेज के अन्य बस कर्मचारियों ने सड़क के बीच बसें रोक दीं। इस कारण हाईवे पर दो घंटे तक एक तरफ का ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे खरड़ में रेडीमेड का काम करने वाला साहिल एक्टिवा पर झुग्गियां रोड स्थित अपने घर जा रहा था। टी-प्वांइट पर जब वह मुड़ने लगा तो एक बस चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस पर बस चालक गुरनाम सिंह व एक्टिवा सवार युवक साहिल में कहासुनी होने लगी। इसी बीच बस के कंडक्टर मनदीप सिंह व ड्राइवर गुरनाम सिंह ने रॉड से साहिल पर हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। हादसे में उसका सिर फटने से उसे टांके लगाने पड़े।
इस घटना के बारे में संपर्क करने पर थाना सिटी खरड़ के एसएचओ सर्बजीत सिंह चीमा ने बताया कि इस मामले में दोनो पक्षों के बयान दर्ज किये जा रहे है और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में भी भिड़े
घटना की सूचना पर पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और थाना सिटी के एसएचओ सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया जहां रास्ते में एक बार फिर दोनो पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही एसएचओ सिटी सर्बजीत सिंह चीमा ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर स्थित पर काबू पाया।
फ्लाईओवर के निर्माण के कारण हर रोज होते हैं झगड़े
हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण के कारण इस पुल के दोनों ओर सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। इस कारण हर समय यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान सरकारी व प्राइवेट बसों वाले छोटे वाहनों को अनदेखा करते हुए अपने वाहनों को गलत ढंग से चलाते हुए निकालने की कोशिश करते हैं जिस कारण कई स्कूटर, मोटरसाइकिल तथा कार सवारों के हर रोज बस चालकों के साथ झगड़े होते रहते हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल खरड़ में दाखिल साहिल तथा उसके शरीर पर लगी चोटों के निशान।
घायल कंडक्टर मनदीप सिंह।
नोट मारपीट की लाइव फोटो भी रहेगी।
फोटो नंबर- 31 खरड़-फोटो नंबर 01 ए,बी।

खरड़ -मोहाली हाईवे पर बस व एक्टिवा चालक के बीच हुए झगड़े के दौरान चली रॉडे व डंडे- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें