फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने मारी ब्रेक, पीछे आ रही तीन कारें टकराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य सड़क पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर घटे हादसे में एक बस व तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बस व कार सवार बाल-बाल बच गए लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटा कर यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जीरकपुर से डेराबस्सी की ओर आती एक बस के आगे अचानक वाहन आने के कारण चालक ने एकदम ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार को चालक नियंत्रित नहीं कर सका और बस के पीछे टक्कर हो गई। इस कार के पीछे दो और कारें आ रही थीं। वे भी बेकाबू होकर बस के पीछे टकरा गईं। हादसे में तीनों ही कार के चालक व सवार तो बाल-बाल बच गए परंतु वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद जाम लग गया। यातायात पुलिस हादसे के काफी देर बाद पहुंची। तब तक सड़क पर काफी लंबा जाम लग चुका था। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के आने से पहले बस चालक व टकराने वाली कारों के चालकों में काफी कहासुनी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों को शांत कर क्षतिग्रस्त वाहन एक तरफ हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें